DDPN न्यूज़, Author at DDPN News

उत्तराखंड-BJP ने जारी की नगर निकाय चुनाव ,नगर पालिका प्रत्याशी एवं नगर पंचायत प्रत्याशियों की सूची
उत्तराखंड भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें बचे हुए नगर पालिका और नगर पंचायत के प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. इसमें तीन नगर पालिका प्रत्याशी और दो नगर पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है

यहां देखे प्रत्याशियों की लिस्ट

मेयर पदों पर अभी भी संशय बरकरार

The post उत्तराखंड-BJP ने जारी की नगर निकाय चुनाव ,नगर पालिका प्रत्याशी एवं नगर पंचायत प्रत्याशियों की सूची appeared first on DDPN News.

वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल- सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास की अध्यक्षता में बैठक- तैयारियों पर चर्चा
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और वन विभाग ने राज्य में वनाग्नि को रोकने के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर वनों की आग पर प्रभावी तौर पर नियंत्रण पाने के लिए जनवरी में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा।

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर विभिन्न विभागों तथा जनपदों के साथ बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जंगलों को आग से बचाने तथा वनाग्नि पर प्रभावी तौर पर नियंत्रण पाने के लिए एनडीएमए से मॉक ड्रिल कराए जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि एनडीएमए से प्राप्त निर्देशों के क्रम में राज्य के सबसे संवेदनशील सात जिलों में मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी और पौड़ी मॉक ड्रिल होगी। इससे पहले तैयारियों को लेकर सात जनवरी को ओरिएंटेशन और कोऑर्डिनेशन बैठक तथा 20 जनवरी को टेबल टॉप एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। बैठक में उन्होंने विभिन्न रेखीय विभागों तथा संबंधित जनपदों के प्रभागीय वन अधिकारियों के साथ मॉक ड्रिल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर सचिव वन विनीत कुमार ने कहा कि फारेस्ट फायर मैनेजमेंट प्लान को लेकर बैठक कर ली जाए, ताकि जल्द से जल्द स्टेट प्लान बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि पिरूल कलेक्शन का नियमित तौर पर समीक्षा की जाए। जंगलों में पिरूल जितना कम होगा, वनाग्नि की घटनाएं उतनी ही कम होंगी। उन्होंने कहा कि पिरूल खरीद मूल्य को बढ़ाने पर भी शासन स्तर पर विचार चल रहा है। जल्द ही वृद्धि की जाएगी।

:—आईआरएस के अनुसार होगी मॉक ड्रिल:- —

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने आईआरएस यानी इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईआरएस सिस्टम में विभिन्न विभागों और अधिकारियों के दायित्वों का स्पष्ट उल्लेख है। उन्होंने बताया कि वनाग्नि पर मॉक ड्रिल आईआरएस सिस्टम के तहत आयोजित की जाएगी।

:—-वन विभाग पूरी तरह से तैयार:—

एपीसीसीएफ निशांत वर्मा ने बताया कि उत्तराखंड में 15 फरवरी से फॉरेस्ट फायर सीजन शुरू हो जाता है। एनडीएमए ने उत्तराखंड के जंगलों में आग को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में पुख्ता तैयारी करने के लिए मॉक एक्सरसाइज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए वन विभाग की पुख्ता तैयारी है। उन्होंने बताया कि वन विभाग के पास संसाधानों की कमी नहीं है। फायर फायटर्स के पास भी पर्याप्त गियर हैं। उन्होंने बताया कि वनों में आग लगाने वाले असमाजिक तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने बैठक में एनडीआरएफ की तर्ज पर एसडीआरएफ को भी फारेस्ट फायर हेतु मेंडेट प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि वन विभाग इस बार एलर्ट भेजने के लिए एप बनाया गया है।

:—समुदायों की सहभागिता जरूरी:—

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप ने वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए समुदायों की सहभागिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वे ही प्रथम रिस्पांडर्स होते हैं इसलिए वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए आम जनमानस में जागरूकता बहुत जरूरी है। उन्होंने विभिन्न जिलों से वनाग्नि नियंत्रण प्लान को यूएसडीएमए के साथ भी साझा करने को कहा।

:—यूएसडीएमए से होगा मॉक अभ्यास का समन्वय:—-

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी ने बताया कि मॉक ड्रिल का पूरा कोऑर्डिनेशन यूएसडीएमए स्थित एसईओसी से किया जाएगा। उन्होंने बीते बीस सालों की वनाग्नि के मामलों के अध्ययन पर जोर दिया। उन्होंने घस्यारी योजना को भी वनाग्नि प्रबंधन में शामिल करने की संभावनाओं पर विचार करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए जीआईएस मैपिंग आवश्यक है। उन्होंने बताया कि एनडीएमए की टीम में मॉक अभ्यास के लिए आएगी।

The post वनाग्नि पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मॉक ड्रिल- सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास की अध्यक्षता में बैठक- तैयारियों पर चर्चा appeared first on DDPN News.

ड्रग इंस्पेक्टर हरिद्वार की सख्त कार्रवाई: आलम मेडिकल का लाइसेंस रद्द
हरिद्वार, रुड़की।

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर मेडिकल स्टोर्स पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। बीते दिनों आलम मेडिकल पर छापेमारी के दौरान नारकोटिक दवाइयों की अवैध बिक्री का मामला सामने आया था। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा मेडिकल स्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि नोटिस का कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर आज आलम मेडिकल का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। यह कदम क्षेत्र में अवैध दवाइयों की बिक्री पर रोक लगाने और जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि नारकोटिक दवाइयों की अवैध बिक्री एक गंभीर अपराध है और इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसके साथ ही, कोतवाली मंगलौर पुलिस को भी इस कार्रवाई के संबंध में सूचित कर दिया गया है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि यदि लाइसेंस रद्द होने के बाद भी मेडिकल स्वामी द्वारा मेडिकल स्टोर खोला जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा कि यह अभियान क्षेत्र में दवाइयों की गुणवत्ता और उनकी वैध बिक्री सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। जनता से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध दवाइयों की बिक्री या अन्य अनियमितता की जानकारी मिले, तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

The post ड्रग इंस्पेक्टर हरिद्वार की सख्त कार्रवाई: आलम मेडिकल का लाइसेंस रद्द appeared first on DDPN News.

नैनीताल- मशीन ऑपरेटर को 5 घंटे तक बनाया बंधक
धारचूला में इन दिनों सिंचाई विभाग द्वारा तटबंध का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके चलते आज काली नदी का पानी डायवर्ट कर रही पोकलैंड मशीन नेपाल जा पहुंची जिसे नेपाल के कुछ लोगों द्वारा रोक कर पोकलैंड मशीन व ऑपरेटर को नेपाल में रोक दिया गया।

ठेकेदार द्वारा प्रशासन व सिंचाई विभाग को अवगत कराने के बाद उप जिलाधिकारी मनजीत सिंह ने नेपाल के उच्च अधिकारियों से वार्ता करने के बाद भी अभी तक नेपाल द्वारा मशीन व आपरेटर को नहीं छोड़ा गया है जिसके बाद नेपाल द्वारा सोशल मीडिया में भारत विरोधी बयान जारी किये जा रहें हैं।

भारतीय नागरिक भी नेपाल के विरुद्ध आक्रोशित हो गए हैं।

The post नैनीताल- मशीन ऑपरेटर को 5 घंटे तक बनाया बंधक appeared first on DDPN News.

सीएम धामी के निर्देश कहा- उत्तराखण्ड में वैडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने के लिए 4 सप्ताह में बनायें पॉलिसी
उत्तराखण्ड में वैडिंग डेस्टिनेशन विकसित किये जाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 04 सप्ताह में पॉलिसी बनाई जाए।

पंतनगर और देहरादून एयरपोर्ट में विमानों की नाइट लैंडिग की व्यवस्था के लिए की जा रही कार्यवाही में तेजी लाई जाए।

दो नये शहरों को विकसित करने की कार्ययोजना को धरातल पर लाने के लिए तेजी से कार्यवाही की जाए।

गंगा और शारदा कॉरिडोर डेवलपमेंट और डाकपत्थर में बनने वाले नॉलेज सिटी के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किये जाएं।

जून 2026 तक सभी परियोजनाओं पर विधिवत कार्य प्रारंभ किया जाए।

बुधवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यू.आई.आई.डी.बी.) की तृतीय बैठक के दौरान ये निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विरासत के साथ विकास के मॉडल पर कार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की आगामी 25 साल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास योजनाओं का सुनियोजित प्लान कर कार्य किये जाएं।

2047 तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य में भी अल्पकालिक, लघुकालिक और दीर्घकालीन योजनाओं पर कार्य किया जाए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के तहत सभी परियोजनाओं से संबधित क्षेत्रों के विकास के लिए सुनियोजित तरीके से कार्य किया जाए। जनप्रतिनिधियों और स्टेक होल्डरों के सुझावों को शामिल कर परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं की नियमित समीक्षा की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश को वैडिंग डेस्टिनेशन के रूप में पहचान दिलाने के लिये विभिन्न स्थलों का चयन कर वहां अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर ध्यान देने को कहा। इसके लिए वेडिंग प्लानरों, होटल समूहों से सहयोग लेकर इसके प्रचार प्रसार पर भी ध्यान देने पर बल दिया। राज्यों में दो नये शहरों के विकास और सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं विकसित करने के लिए स्पष्ट कार्ययोजना के तहत कार्य करने के उन्होंने निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यू.आई.आई.डी.बी. की परियोजनाओं के तहत पर्यटन और तीर्थाटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। गंगा और शारदा कोरिडोर के पौराणिक और आध्यात्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य हित में जिन उद्देश्यों की पूर्ति के लिये यू.आई.आई.डी.बी. का गठन किया गया है, उसके परिणाम शीघ्र धरातल पर दिखाई दें।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,विधायक मदन कौशिक,रेनू बिष्ट, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर,मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम,शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, विनय शंकर पाण्डेय, डॉ. आर राजेश कुमार, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष चौहान, जिलाधिकारी हरिद्वार कर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

The post सीएम धामी के निर्देश कहा- उत्तराखण्ड में वैडिंग डेस्टिनेशन विकसित करने के लिए 4 सप्ताह में बनायें पॉलिसी appeared first on DDPN News.

चीन-भारत सीमा प्रश्न को लेकर विशेष प्रतिनिधियों की 23वीं बैठक- दोनों देशों के बीच फिर बनी पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा संचालन पर सहमति
बीते 18 दिसंबर को चीन-भारत सीमा प्रश्न पर विशेष प्रतिनिधियों की 23वीं बैठक बीजिंग में आयोजित की गई यह पांच वर्षों में दोनों पक्षों के बीच पहली बैठक थी। कज़ान बैठक में दोनों देशों के नेताओं द्वारा पहुंची महत्वपूर्ण सहमति के आधार पर, चीनी विशेष प्रतिनिधि, सीपीसी केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय विदेश मामलों के कार्यालय के निदेशक वांग यी और भारतीय विशेष प्रतिनिधि और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल ने चीन-भारत सीमा मुद्दे पर सकारात्मक और रचनात्मक तरीके से गहन चर्चा की और छह सहमति पर पहुंचे:

दोनों पक्षों ने सीमा मुद्दों पर दोनों देशों के बीच हुए समाधान का सकारात्मक मूल्यांकन किया, दोहराया कि कार्यान्वयन कार्य जारी रहना चाहिए, और माना कि सीमा मुद्दे को द्विपक्षीय संबंधों की समग्र स्थिति से ठीक से संभाला जाना चाहिए ताकि द्विपक्षीय संबंधों के विकास को प्रभावित न करें। दोनों पक्ष सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और शांति बनाए रखने और द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा देने के उपाय करना जारी रखने पर सहमत हुए।

दोनों पक्षों ने 2005 में सीमा मुद्दे को हल करने पर दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों द्वारा सहमत राजनीतिक दिशानिर्देशों के अनुसार सीमा मुद्दे के लिए एक निष्पक्ष, उचित और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य पैकेज समाधान की मांग जारी रखने और इस प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक उपाय करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

दोनों पक्षों ने सीमा की स्थिति का आकलन किया और सीमा क्षेत्र में प्रबंधन और नियंत्रण नियमों को और परिष्कृत करने, विश्वास निर्माण उपायों के निर्माण को मजबूत करने और सीमा पर स्थायी शांति और शांति प्राप्त करने पर सहमत हुए।

दोनों पक्ष सीमा पार आदान-प्रदान और सहयोग को मजबूत करना जारी रखने और भारतीय तीर्थयात्रियों की तिब्बत, चीन, सीमा पार नदी सहयोग और नाथू ला सीमा व्यापार की तीर्थयात्रा को फिर से शुरू करने को बढ़ावा देने पर सहमत हुए।

दोनों पक्ष विशेष प्रतिनिधियों की बैठक तंत्र के निर्माण को और मजबूत करने, राजनयिक और सैन्य वार्ता में समन्वय और सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए, और सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए चीन-भारत कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की आवश्यकता है। इस विशेष प्रतिनिधियों की बैठक का अनुवर्ती कार्यान्वयन करें।

दोनों पक्ष अगले साल भारत में विशेष प्रतिनिधियों की बैठकों के एक नए दौर का आयोजन करने पर सहमत हुए, और विशिष्ट समय राजनयिक चैनलों के माध्यम से निर्धारित किया जाएगा।

इसके अलावा, दोनों पक्षों ने सामान्य चिंता के द्विपक्षीय, अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का व्यापक और गहन आदान-प्रदान किया, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए एक स्थिर, अनुमानित और अच्छे चीन-भारत संबंधों के महत्व पर जोर दिया गया।

The post चीन-भारत सीमा प्रश्न को लेकर विशेष प्रतिनिधियों की 23वीं बैठक- दोनों देशों के बीच फिर बनी पवित्र कैलाश मानसरोवर यात्रा संचालन पर सहमति appeared first on DDPN News.

उत्तराखंड-11 हजार फीट की ऊंचाई से घायल बालिका को किया एयरलिफ्ट
11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित रुद्रप्रयाग जिले के रांसी गांव से घायल एक 21 वर्षीय बालिका को एयरलिफ्ट करके उसकी जान को बचाया गया। पहाड़ी से गिरने के कारण बालिका के सिर और हड्डियों में गंभीर चोटों से जूझ रही थी उसकी हालत बहुत नाजुक थी और तुरंत इलाज की जरूरत थी। जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन के सहयोग से इस चुनौतीपूर्ण अभियान को अंजाम दिया। खराब मौसम और मुश्किल रास्तों के बावजूद टीम ने बहादुरी और कुशलता से प्रीति को एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

The post उत्तराखंड-11 हजार फीट की ऊंचाई से घायल बालिका को किया एयरलिफ्ट appeared first on DDPN News.