• Mon. Sep 21st, 2026

नैनीताल- मशीन ऑपरेटर को 5 घंटे तक बनाया बंधक

ByDDPN न्यूज़

Dec 23, 2024


धारचूला में इन दिनों सिंचाई विभाग द्वारा तटबंध का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसके चलते आज काली नदी का पानी डायवर्ट कर रही पोकलैंड मशीन नेपाल जा पहुंची जिसे नेपाल के कुछ लोगों द्वारा रोक कर पोकलैंड मशीन व ऑपरेटर को नेपाल में रोक दिया गया।
ठेकेदार द्वारा प्रशासन व सिंचाई विभाग को अवगत कराने के बाद उप जिलाधिकारी मनजीत सिंह ने नेपाल के उच्च अधिकारियों से वार्ता करने के बाद भी अभी तक नेपाल द्वारा मशीन व आपरेटर को नहीं छोड़ा गया है जिसके बाद नेपाल द्वारा सोशल मीडिया में भारत विरोधी बयान जारी किये जा रहें हैं।
भारतीय नागरिक भी नेपाल के विरुद्ध आक्रोशित हो गए हैं।


error: Content is protected !!