• Tue. Sep 22nd, 2026

शिवरात्रि पर पुलिस की रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था

ByDDPN न्यूज़

Feb 25, 2025


देहरादून

शिवरात्रि पर राजधानी देहरादून के सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी संख्या देखने को मिलेगी। इस दौरान कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने और सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तमाम इंतजाम किए हैं। राजधानी देहरादून के सभी थानाक्षेत्रों में पुलिस ने सुरक्षा को लेकर काफी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। इसके अलावा फायर टेंडर का भी इंतजाम किया गया है। प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अलग से व्यवस्था की गई है और वहां पर अधिक संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रमोद कुमार,एसपी सिटी देहरादून


error: Content is protected !!