• Tue. Sep 22nd, 2026

उत्तराखंड-विस्थापितो के लिए जमीन की तलाश हुई पूरी

ByDDPN न्यूज़

Jan 9, 2025


*देहरादून*
राज्य सरकार ने सौंग बांध परियोजना के विस्थापितों के लिए भूमि तलाश ली है। सौंग बांध परियोजना के तहत 30 परिवारों का पुनर्विस्थापन किया जाएगा। इसके लिए रानीपोखरी में रेशम विभाग की जमीन का चयन किया गया है। सिंचाई विभाग के प्रमुख

अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया है कि विभाग को जमीन हस्तांतरित हो गई है। पुनर्विस्थापितों को 200 वर्ग फीट आवासीय भूमि के साथ आधा एकड़ कृषि भूमि दी जाएगी। वहीं 100 से ज्यादा आंशिक विस्थापितों को साढे पांच लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी।

सुभाष चंद्र, प्रमुख अभियंता, सिंचाई विभाग


error: Content is protected !!