• Wed. Feb 4th, 2026

निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री से लेकर आम कार्यकर्ता बीजेपी के पक्ष में करेंगे प्रचार

ByDDPN न्यूज़

Jan 6, 2025


*देहरादून*
उत्तराखंड में 100 नगर निकायों में मतदान हो रहे हैं। आगामी 23 जनवरी को सभी निकायों के लिए वोटिंग होगी। निकायों में बीजेपी की बड़ी जीत हो इसके लिए बीजेपी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जनता से मतदान की अपील कर रहे हैं। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की चुनावी ड्यूटी लगाई गई है। सभी नेता पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

सुरेश जोशी, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा


error: Content is protected !!