• Mon. Jul 6th, 2026


देहरादून

    होली के मद्देनज़र राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रंगों के दुष्प्रभाव, आंख-कान की समस्याएं, त्वचा एलर्जी, फूड प्वाइजनिंग और हुड़दंग के दौरान चोट जैसी संभावित घटनाओं से निपटने के लिए डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल टीम की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने लोगों से केमिकल युक्त रंगों से बचने और किसी भी स्वास्थ्य समस्या पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है। अस्पताल की 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

बाइट- डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट,मेडिकल सुपरीटेंडेंट,राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल


error: Content is protected !!