• Tue. Feb 3rd, 2026

कॉंग्रेस पीसी

ByDDPN न्यूज़

Jan 27, 2025


देहरादून

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस करण माहरा ने पत्रकार वार्ता करी, इस दौरान बीजेपी के पूर्व खानपुर विधायक व वर्तमान विधायक उमेश कुमार के द्वारा सरेआम तमंचा लहराते और पुलिस द्वारा एक्शन में देरी करने को गंभीर चिंताजनक बताया। साथ ही उन्होंने सरकार के संरक्षण में होने का आरोप भी लगाया और कहा कि इसको लेकर कल सरकार का पुतला दहन भी किया जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रदेश में आज लागू होने वाले यूसीसी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यूसीसी में लिव इन को वैध किया गया है, जो की प्रदेश व देश की संस्कृति के विपरीत है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसको लेकर वे प्रदेश में जन जागरण अभियान भी चलायेंगे।


error: Content is protected !!