• Wed. May 20th, 2026

वेल्हम गर्ल्स स्कूल का आई.ए.वाई.पी. टूर्स संपन्न

ByDDPN न्यूज़

May 20, 2026


Dehradun, pauri garhwal

देश के सुमार स्कूलों में एक वेल्हम गर्ल्स स्कूल देहरादून की छात्राओं का तीन दिवसीय आई.ए.वाई. पी. टूर्स लैंसडाउन से सफलता पूर्वक सम्पन्न होकर वापस लौट आया है,
इस टूर्स का उद्देश्य छात्राओं को साहसिक कार्य, नेतृत्व की क्षमता एवं सामाजिक कार्यों में सहभागिता की भावना विकसित
करना था , छात्राओं ने लैंसडाउन के घने जंगलों में जंगल ट्रैक व विभिन्न चुनौतिपूर्ण एडवेंचर गतिविधियों में हिस्सा लेते हुए लैंसडाउन के बारे में जाना । छात्राओं ने लैंसडाउन के आस – पास में स्वच्छता अभियान भी चलाया जिसमे सिविल जज प्रिया साह भी पहुंची और उनका उत्साहवर्धन करते हुए ख़ुद भी इस अभियान का हिस्सा बनीं , उन्होंने भी छात्राओं के साथ पूरे समय उपस्थित रहकर उनका हौसला बढ़ाया, छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना भी की ।
उन्होंने इस टूर्स को अत्यंत सफल करार देते हुए स्कूल की प्रधानाचार्य विभा कपूर टूर्स पर आए अध्यापकों ज्योति वासुदेव, अर्पिता मालेंकर, पवन देवली और हिमालयन गैंगेज़ ट्रैक्स एंड टूर्स के प्रबंध निदेशक राजीव जोशी की तारीफ़ करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के टूर्स और गतिविधियों को कराने का विशेष आग्रह किया ताकि देश में छात्रों – छात्राओं को बेहतर पढ़ाई के साथ इस प्रकार की गतिविधियों को सीखने और समझने का अवसर मिल सके ।


error: Content is protected !!