• Tue. Feb 3rd, 2026

नंदा-सुनंदा योजना

ByDDPN न्यूज़

Mar 17, 2025


देहरादून
उत्तराखंड सरकार की नंदा-सुनंदा योजना से गरीब, अनाथ और असहाय छात्राएं ,अपनी पढ़ाई का सपना, पूरा कर पा रही हैं। देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज, योजना के तीसरे चरण के तहत, तीन छात्राओं को चैक बांटे। आर्थिक तंगी और

परेशानियों के चलते, जिन बच्चियों को अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़नी पड़ रही है, उनके लिए यह नंदा-सुनंदा योजना वरदान साबित, हो रही है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि विषम परिस्थितियों में रहकर पढ़ने और आगे बढ़ने की इच्छा रखने वाली बेटियां-ही, हमारी नंदा और सुनंदा देवी हैं। उन्होंने कहा कि नंदा-सुनंदा योजना में, कमज़ोर वर्ग की बालिकाओं के चयन-के-लिए, जिला स्तर पर समिति गठन के साथ, एस.ओ.पी तैयार, की गई है।

सविन बंसल, जिलाधिकारी, देहरादून


error: Content is protected !!