• Mon. Sep 21st, 2026

शीतकालीन यात्रा का संदेश देने फरवरी में भी आ सकते हैं पीएम मोदी।

ByDDPN न्यूज़

Jan 24, 2025


*देहरादून*

राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोबारा फरवरी में भी उत्तराखंड’ आ सकते हैं। फरवरी में उनके शीतकालीन यात्रा का संदेश देने के लिए उत्तरकाशी में प्रवास का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली प्रवास के दौरान पीएम से शीतकालीन यात्रा पर आने का अनुरोध किया था।

यही माना जा रहा था कि पीएम राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करने जब उत्तराखंड आएंगे तो इस दौरान वह शीतकालीन यात्रा पर जाएंगे। लेकिन आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री शीतकालीन यात्रा के बाद में आएंगे।

महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा


error: Content is protected !!