• Wed. Sep 23rd, 2026

एक माह में 6448 युवाओं के परिजनों से यातायात उल्लंघन को लेकर की गई बात

ByDDPN न्यूज़

Jan 3, 2025


राजधानी देहरादून पुलिस द्वारा यातायात का उल्लंघन करने वालों के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में युवाओं द्वारा यातायात का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा उनके अभिभावकों से बात की जा रही है और कानूनी चालान की कार्यवाही भी लगातार जारी है। इसको लेकर देहरादून के वरिष्ट पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि अक्सर देखा जाता है युवाओं के द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन किया जाता है। इसमें रैश ड्राइविंग, ड्रिंक एंड ड्राइव इसके साथ-साथ और कई तरह से यातायात के नियमों का उल्लंघन किया जाता है। इसको देखते हुए एक महीने में देहरादून पुलिस द्वारा 6448 युवाओं के अभिभावकों और परिजनों से बात कर उनकी शिकायत की गई। साथ ही यातायात का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्यवाही भी की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान देहरादून पुलिस द्वारा लगातार चलाए जाएंगे।

बाइट- अजय सिंह,
एसएसपी देहरादून


error: Content is protected !!